रांची, दिसम्बर 6 -- रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आगामी डिस्ट्रीक्ट कॉन्फ्रेंस 'समागम' में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। कॉन्फ्रेंस 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अनिल सिंह, रेखा सिंह, अजय दीप वाधवा व रश्मि अग्रवाल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...