रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। रोटरी क्लब के 121वें स्थापना दिवस शिव कल्पना पब्लिक स्कूल, ग्राम भैदपुर, दुलागंज में बच्चों को स्वच्छ एवं शीतल जल की पूर्ति हेतु एक वाटर कूलर की स्थापना करायी गयी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए 21 फलदार पौधे लगाए। सर्व प्रथम रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो. रजनीश कपूर ने सभी रोटेरियन सदस्यों पूर्व अध्यक्षों, प्रधानाचार्या अपूर्वा सिंह एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष रो. रजनीश कपूर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को बढ़ावा देना है। रोटरी क्लब के सचिव रो. सचिन मेहरोत्रा ने बताया कि रोटरी के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए इस विद्यालय में एक वाटर कूलर की स्थापना की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.