मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- चकिया। शिक्षा को बढावा देने के उदेश्य से स्कूली विधार्थियो के बीच लेखन सामग्री आदि वितरित की। इस बाबत रोटेरियन स्टैनली पिल्लई ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ चकिया के द्वारा हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत हिंदू चकिया स्थित गवर्नमेंट स्कूल के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच फ्री कॉपी पेंसिल रबर कटर इत्यादि वितरित किया गया। इस दौरान डायरेक्टर पवन सर्राफ व क्लब प्रेसिडेंट रोहित सिंह द्वारा बच्चों को रोग मुक्त रहने के लिए साफ सफाई रहने आदि की हिदायत दी। मौके पर क्लब के रोटेरियंस केसर सिंह व सचिव गुंजन तुलस्यान सहित रोटेरियन अमरजीत कुमार एवं स्कूल के सभी शिक्षक तथा अभिभावक व गणमान्य आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...