लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- नववर्ष के अवसर पर रोटरी क्लब गोला मुस्कान के उत्साही सदस्यों द्वारा मीनाक्षी अग्रवाल के निवास स्थित सत्संग भवन में एक सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष अरविन्द गुप्त रामजी ने सभी सदस्यों एवं आगंतुकों का स्वागत वंदन किया। क्लब की सचिव अनुराधा पुरवार ने उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन करते हुए सभी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान कई रोचक एवं मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। क्लब के कोषाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रमों के संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर रोटरेक्ट सर्वेंद्र अनुराग एवं आनंद अर्कवंशी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गीत-संगीत की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.