आगरा, नवम्बर 9 -- रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन की ओर से खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब से योग साधना से आनंद एवं प्रफुल्लित जीवन पर एक आध्यात्मिक वार्ता का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान अलवर से आए डॉ.प्रशांत आचार्य, प्राचार्य वैदिक गुरुकुल, योग साधना एवं शोध संस्थान ने और उपस्थित लोगों को ध्यान लगाने की विधि बतायी। उन्होंने आधुनिक जीवन शैली में बदलाव कर और योग को अपनाकर तनावपूर्ण माहौल में सुख और शांति के अनुभव को प्राप्त करने का गुरु मंत्र दिया। इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन के अध्यक्ष डॉ.अनुपम गुप्ता, सचिव डॉ.मुकेश चौहान, खेलगांव के योगगुरु दीपक मारू, समीक्षा गुप्ता, आरती मल्होत्रा, विनोद गुप्ता, जातिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.