गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- सोहना,। रोटरी क्लब दक्षिण गुरुग्राम ने अपना पहला स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। दमदमा चौक स्थित किंगडम बैंकेट में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने का सामूहिक प्रण लिया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से किया गया, जिसके बाद क्लब के नवनियुक्त प्रथम प्रधान नवीन गोयल और उनकी पूरी कार्यकारिणी ने जन सेवा की शपथ ली। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र प्रकाश पठान समेत जिले से आए रोटरी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जरूरतमंदों की मदद ही क्लब का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त प्रधान नवीन गोयल ने क्लब के विजन को साझा करते हुए कहा कि रोटरी क्लब दक्षिण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.