बोकारो, अगस्त 31 -- रोटरी क्लब चास की ओर से चीरा चास स्थित रोटरी चास भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद 1928, 1932 व 1936 ओलिंपिक में भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी के रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका गेंद पर असाधारण नियंत्रण था। साथ ही गोल स्कोरिंग की क्षमता थी। मेजर ध्यानचंद ने अपने प्रदर्शन से विश्व स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया। उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस में रुप में मनाया जाता है। युवा खिलाड़ियों को भी अपने प्रदर्शन की बदौलत राज्य व राष्ट्र का नाम रौशन करना चाहिए। इस दौरान प्रशिक्षक संजय कुमार, शशि शेखर, राजीव कुमार, मृत्युंजय नाथ चौधरी, राष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू कुमारी, चंदन कुमार, मुस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.