मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने मंगलवार को होली संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष काव्य सौरभ रस्तोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुरादाबाद नगर की प्रसिद्ध इस्कान संकीर्तन मंडली ने होली के सुंदर भजनों व हरे कृष्ण मंत्र से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सभी ने फूलों की होली के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर,गले लगाकर होली गीतों से नृत्य किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रामचन्द्र सोती,अनिल शर्मा,डॉ.गोविंद नौन्याल,विजय अरोरा,डॉ़ मनोज रस्तोगी,राकेश कुमार रस्तोगी,सुदेश आर्य,नीरू रस्तोगी,अमित रस्तोगी,भारत भूषण सिक्का,रविंद्र अग्रवाल,सुनील पथिक, यीशु खुराना,रोहित रस्तोगी,रविंद्र रस्तोगी,रीतू रस्तोगी,अंशु रस्तोगी,रवि देव,अंजू सोती, रेखा प...