रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- काशीपुर। नगर को स्वच्छ एवं सुरक्षित शहर बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब कॉर्बेट काशीपुर ने मेयर दीपक बाली जी के साथ मिलकर एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए, जिनके माध्यम से नागरिकों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि काशीपुर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अवसर पर सभी रोटेरियनों द्वारा मेयर दीपक बाली के अथक, निरंतर और समर्पित कार्यों की खुले मंच से सराहना की गई। रोटरी सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को लेकर मेयर द्वारा किए जा रहे प्रयास काशीपुर के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अभियान का नेतृत्व रोटरी क्लब कॉर्बेट काशीपुर के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोता ने किया। कार्यक्रम में सुरुचि सक्सेना, दीपिका गुड़िया, सुखविंदर सिंह,...