रांची, फरवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से मंगलवार को रांची क्लब परिसर स्थित रोटरी भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में 62 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ नि:शुल्क लगाए जाएंगे। क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि सुविधा का लाभ उन व्यक्तियों को मिलेगा, जिन्होंने किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण अपने हाथ खो दिए हैं। वहीं, प्रवीण राजगढ़िया ने जानकारी दी कि शिविर में पुणे की इनाली फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम मौजूद रहेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे। आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मुलाकात कर उन्हें शिविर में आमंत्रित किया है। राज्यपाल से मिलने वालों में अध्यक्ष अमित अग्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.