काशीपुर, फरवरी 19 -- काशीपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर राजन विद्यार्थी के तत्वावधान में बुधवार से 23 फरवरी तक पीस कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली बरेली से शुरू होकर पीलीभीत, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस होते हुए झांसी पहुंचेगी। इसी क्रम में गुरुवार को रैली काशीपुर पहुंची। रैली केवीआर हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर रामनगर रोड स्थित रोटरी भवन पर समाप्त हुई। यहां पहुंचने पर रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर, रोटरी क्लब कॉर्बेट ऑफ काशीपुर एवं इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर के सदस्यों ने रैली का स्वागत किया और उसमें प्रतिभाग किया। रैली के संयोजक अनुराग कुमार सिंह रहे। यहां जिंदल ग्रुप एमडी देवेंद्र अग्रवाल, समर हॉल स्कूल्स ग्रुप अध्यक्ष मुक्ता सिंह, काउंसलर डिस्ट्रिक्ट रोटेरियन राज मेहरोत्रा, रोटरी क्लब...