जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने निजी नर्सिंग होम के सहयोग से गालूडीह में एक मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर स्वर्गीय डॉ. तमाल देब की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। इस शिविर में गालूडीह और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आए 250 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें आवश्यक दवाइयां और आगे के उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। क्लब के अध्यक्ष पुनीत कौंटिया के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर रोटरी के मूल मंत्र "स्वार्थ से ऊपर सेवा" की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा। शिविर में मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी, त्वचा रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और मेडिकल अधिकारियों ने अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। इसमें डॉ. अनुप गुप...