बुलंदशहर, जून 22 -- रोटरी क्लब द्वारा आयोजित समारोह में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपा खन्ना की आधिकारिक यात्रा का भव्य आयोजन बीबीसी स्कूल ऑडिटोरियम में किया गया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डीके शर्मा और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नामित पायल गौड़ की उपस्थिति रही। संचालन चंद्रकांत वोहरा ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में किया। क्लब के अध्यक्ष संजीव सिंह एवं सचिव नवीन सिंघल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम चोपड़ा और सागर शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में खुर्जा से सिद्धार्थ सिंघल, बुलंदशहर से अतुल मित्तल, संजय बंसल, नितिन भटनागर की उपस्थिति रही। डीजीएन पायल गौड़ ने थीम की गहराई पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...