गुमला, फरवरी 14 -- गुमला। रोटरी क्लब ऑफ गुमला द्वारा जनकल्याणार्थ आयोजित लॉटरी ड्रॉ को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। क्लब द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह ड्रॉ 15 फरवरी को होना था। जिसे फिलहाल टाल दिया गया है। इससे हुई असुविधा के लिए रोटरी परिवार ने खेद जताया है। ड्रॉ की अगली तिथि क्लब की साप्ताहिक बैठक में तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...