रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रोटरी क्लब रांची की ओर से तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस समागम का आयोजन 19 दिसंबर से किया जा रहा है। रांची क्लब परिसर में यह आयोजन होगा, जिसमें बिहार-झारखंड के 125 क्लब के 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष शेखर मेहता, विशिष्ट अतिथि सीसीएल सीएमडी नीलेंदु सिंह, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल होंगे। तीन दिवसीय सेमिनार में भविष्य की योजनाओं, नई परियोजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन समिति के प्रवीण राजगढ़िया ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेत्री सुधा चंद्रन, साइबर एक्सपर्ट महिमा भालोटिया सहित कई हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगी। मशहूर रोज मैरी...