हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। रोटरी क्लब कनखल ने पतंजलि योगधाम में विशेष सेवा कार्यक्रम के तहत वहां अध्ययनरत छात्रों को पौष्टिक भोजन वितरित किया। रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह व सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करना था, ताकि वे स्वस्थ शरीर और मन से अपने अध्ययन एवं योगाभ्यास में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में रोटरी क्लब कनखल के सदस्यों ने सेवाकार्य में भाग लेकर सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया। रोटरी क्लब की और से आगे भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.