देवघर, जुलाई 21 -- देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मानव सेवा के संकल्प के साथ एक पौधा एक वरदान अभियान का शुभारंभ 11 जुलाई 2025 से शिवलोक परिसर देवघर में किया गया है। यह अभियान निरंतर चल रहा है और श्रद्धालुओं के बीच बाबा वैद्यनाथ का प्रसाद स्वरूप निःशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना, श्रद्धालुओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। इस सेवा के अंतर्गत 2 लाख 51 हजार पौधे वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक लगभग 16 हजार 500 पौधों का वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों, स्वयंसेवकों एवं सरकारी अधिकारियों से अपील की गई है कि वे इस सेवा अभियान में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.