जमशेदपुर, जुलाई 3 -- जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना ने नए रोटरी सत्र 2025-26 की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ करते हुए सील पहाड़ी (NH-33) स्थित छोटानागपुर विकास विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के बीच आम, जामुन, अमरूद, अनार और कटहल जैसे फलदार वृक्षों का वितरण किया गया।क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट गीता दुबे ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर छात्र को यह पौधा अपने घर में लगाकर उसकी देखभाल करनी है। उन्होंने कहा कि "वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि मां की तरह हमारी रक्षा करते हैं।" उन्होंने बच्चों से इन पौधों को परिवार के सदस्य की तरह पालने की अपील की।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री हलधर रजक ने छात्रों को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि तीन महीने बाद वे स्वयं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.