प्रयागराज, फरवरी 8 -- रोटरी इलाहाबाद की ओर से रविवार को एचएल जायसवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जारी में नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। डॉक्टरों ने 350 मरीजों की जांच की। चयनित मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपेरशन रोटरी के सहयोग से वाराणसी के आरजे शंकरा अस्पताल में कराया जाएगा। मरीजों के लिए वाहन, इलाज और भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। मुख्य अतिथि रोटेरियन शशांक जैन रहे। रोटरी अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल, अजय अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...