प्रयागराज, फरवरी 14 -- रोटरी क्लब एलीट की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में व्यावसायिक उत्कृष्टता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर देबार्थो ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 11 विशिष्ट लोगों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में केके चौबे, अनुराग सिन्हा, मदन मोहन राय, असित घोषाल, प्रमोद कुमार राय, आलोक पांडेय, केदारनाथ त्रिपाठी, मदन लाल केसरवानी, आलोक मिश्रा, सुमित चटर्जी और अनिल कुमार तिवारी शामिल रहे। क्लब चार्टर प्रेसीडेंट रोटेरियन नरेश रॉय, प्रेसिडेंट, रोटेरियन अल्का दास, सचिव संजीव चंदा, अभिषेक वर्मा, वक्कास उस्मानी, श्रुति मौजूद रहीं। संचालन क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन अपराजिता सेन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...