नई दिल्ली, फरवरी 18 -- दिव्यांग पेंशन की याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व सैनिक को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष न्यायालय ने याचिकाकर्ता की हालत की वजह रोज 10 बीड़ी पीना बताया है। AFT यानी आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल में याचिका खारिज होने के बाद पूर्व सैनिक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अदालत ने ट्रिब्यूनल के फैसले में बदलाव से इनकार कर दिया है और अपील खारिज कर दी है। शीर्ष न्यायालय ने पाया कि याचिकाकर्ता को ब्रेन स्ट्रोक सैन्य सेवा से नहीं, बल्कि रोज 10 बीड़ी पीने की वजह से आया है। याचिका पर जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मुआवजा नहीं दिया जा सकता, जहां दिव्यांगता किसी व्यक्ति के अपने नियंत्रण की चीज से पैदा हुई हो। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि ट्रिब्यूनल ने पेंशन रेग्युलेशन को देखकर...