बोकारो, फरवरी 7 -- शनिवार को शहर के युवाओं ने वैलेंटाइन वीक का स्वागत रोज डे के साथ किया। रोज डे के अवसर पर युवाओं ने रंग-बिरंगे गुलाबों की जमकर खरीदारी की। जिनमें गुलाबी व लाल के साथ-साथ सफेद व पिले रंग के गुलाबों की बिक्री भी शामिल रही। जिसे युवाओं ने अपनों को गिफ्ट किया। इस बार बाजार में बड़े व बेहतर खिले हुए गुलाब 30 रू से लेकर 50 रू तक बिका। वहीं गुलाब के गुलदस्ता 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक बिका। वैलेंटाईन वीके के दूसरे दिन प्रपोज डे के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन युवा अपने दिल की बात जुबां पर लाते हैं। जिन युवाओं का पहले से रिलेशन है वे भी इस दिन अपने साथी को इजहार करके अपने प्यार को जवां करते हैं। इसके लिए गिफ्ट दुकानों पर जहां एक से बढ़कर एक गिफ्ट उपलब्ध है, वहीं रविवार को प्रपोज डे के लिए रेस्टोंरेट में खास व्यवस्था की गई है। जि...