बेगुसराय, मार्च 8 -- बरौनी। नई दिल्ली बरौनी हमसफर एक्सप्रेस पिछले कई दिनों से रोज घंटों विलंब से चल रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को यह ट्रेन 7 घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुंचने की सूचना है। सात मार्च को यह ट्रेन लगभग 8 घंटे तो 6 मार्च को लगभग 7 घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुंची। ट्रेन के विलंब से चलने के कारण होली पर्व पर बरौनी आने वाले यात्रियों के साथ साथ उनके परिजनों को भी काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है।जबकि इस ट्रेन का भाड़ा अन्य ट्रेनों से ज्यादा भी है और स्टॉपेज भी कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.