रांची, सितम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी स्त्री लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपए का साहित्यिक सम्मान देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान डॉ रोज केरकेट्टा की स्मृति में दिया जाएगा। इसकी घोषणा प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन की अध्यक्ष ग्लोरिया सोरेंग और आदिवासी साहित्यकार वंदना टेटे ने की। इसके तहत भारत की किसी भी आदिवासी लेखिका की हिंदी में प्रकाशित पुस्तक को 25 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रकाशित कृत कविता, कहानी, नाटक, उपन्यास, जीवनी, लेख आदि किसी भी विधा में हो सकती है। लेखिका की उम्र 25 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुस्तक प्रकाशन नौ अगस्त 2023 से 20 सितंबर 2025 के बीच हुआ होना चाहिए। इसके लिए आवेदिका खुद आवेदन कर सकती हैं या कोई भी व्यक्ति किसी आदिवासी लेखिका की पुस्तक की अनुशंसा कर सकता है। आवेदन व अनुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.