पाकुड़, फरवरी 20 -- महेशपुर। प्रखंड भर में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने (रोजेदार ने) रोजे के दूसरे दिन पहले जुमे की नमाज अता की तथा रोजा रखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित जाए मस्जिद के इमाम अबुल बसर ने बताया कि रमजान का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पवित्र पर्व होता है। रमजान रहमत, इबादत और नेकी का मुकद्दस महीना होता है। माह-ए-रमजान में गरीबों की मदद जकात व फितरा के रूप में भी किया जाता है। जकात फर्ज है तो फितरा वाजिब है। इमाम अबुल बसर ने बताया कि सबसे पहले आसपास के लोगों का ख्याल रखें। अगर आपके समाज में कोई गरीब या जरूरतमंद है, तो सबसे पहले उसकी मदद करें। रोजा व नमाज के साथ आसपास के लोगों का ख्याल रखना भी सवाब है। एक माह तक चलने वाले इस पर्व को छोटे बच्चों सहित बड़े-बुजुर्गों ने भी किया है। इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने पूरे विधि-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.