भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान को लेकर मस्जिदों, खानकाहों और घरों में इबादत और दुआओं का सिलसिला जारी है। इसी दौरान शनिवार को लालकोठी स्थित जब्बारचक शाही मस्जिद में फैजाने रसूल कमेटी की जानिब से दावते-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाही मस्जिद के इमाम उल्फत हुसैन और शहर के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजन में सैकड़ों रोजेदारों ने हिस्सा लिया। जब्बारचक शाही मस्जिद के इमाम उल्फत हुसैन ने कहा कि रमजान का महीना अल्लाह की इबादत और गुनाहों की माफी का अवसर है। रोजेदारों को अपने परिवार, समाज और रोज़गार की बेहतरी के लिए दुआ करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.