बलिया, मार्च 7 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक महीने के पांचवें दिन गुरुवार को शहर समेत जिले भर के मुस्लिम लोगों ने एहतमाम के साथ रोजा रखा। इस दौरान रोजेदारों ने मस्जिदों में कुरआन की तिलावत और अल्लाह की इबादत की। अलग-अलग समय पर मस्जिदों में पांच वक्त नमाज के साथ ही रात में एशा के वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज भी पढ़ी गई। घरों में महिलाओं ने भी रोजा रखा। नमाज पढ़ने के साथ ही कुरआन की तिलावत की। दोपहर बाद से महिलाएं इफ्तार की तैयारी करने में जुट गईं। शाम को रोजेदारों के यहां इफ्तार के लिए विभिन्न तरह के पकवानों से दस्तरख्वान सज गए। मस्जिदों से मगरीब की अजान की पुकार सुनकर रोजेदारों ने खजूर व पानी से रोजा खोला और घुघनी-पकौड़ी, फल आदि का सेवन किया। हिसं रसड़ा के मुताबिक स्थानीय कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को मुस्लिम लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.