सीतामढ़ी, जनवरी 12 -- सीतामढ़ी। मनरेगा योजना से गांधी जी का नाम केंद्र सरकार द्वारा हटाए जाने एवं ग्रामीण भारत की रोजी रोटी की हक़मारी के खिलाफ रविवार को नगर स्थित गांधी मैदान में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रकटू प्रसाद के नेतृत्व में एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया गया। उपवास कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार 26 करोड़ मनरेगा मजदूरों के हकमारी पर तुली हुई है। मनरेगा कानून में रद्दोबदल से सिर्फ ग्राम स्वराज, पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम व्यवस्था ही कमजोर नहीं होगा बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों और सिद्धांतों को नुकसान पहुंचेगा। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम चलाया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.