भभुआ, फरवरी 24 -- फुटपाथ पर सिमटी जिंदगी, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से परेशानी स्थायी वेंडिंग जोन, लाइसेंस और मूलभूत सुविधाओं की जोरदार मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में पान बेचकर जीवनयापन करने वाले छोटे दुकानदार आज अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। चैनपुर रोड, कचहरी पथ, एकता चौक, सब्जी मंडी, समाहरणालय पथ जैसे व्यस्त इलाकों में वर्षों से पान की गुमटी रखकर परिवार चलाने वाले यह दुकानदार अब अस्थिरता और प्रशासनिक कार्रवाई के डर के बीच जीवनयापन कर रहे हैं। उनकी गुमटी कब हटवा दी जाएगी या चालान काट दिया जाएगा, कहना मुश्किल हो रहा है। चैनपुर रोड स्थित जिला जज आवास के पास वृक्ष के नीचे पान बेचने वाले रामकृपाल कहते हैं कि हमलोग मेहनत से रोज कमाते हैं, लेकिन हर समय डर लगा रहता है कि कहीं अधिकारी अतिक्रमण हटाने न आ जाएं। उनके अनुसार, बिना किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.