शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव बुधवार देर शाम रोजा स्टेशन पहुंचीं और स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीआरएम सबसे पहले गार्ड रनिंग रूम गईं। इसके बाद उन्होंने पावर केबिन और रोजा लॉबी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर मौजूद अधिकारी उनका स्वागत कर रहे थे। डीआरएम के आगमन के अवसर पर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। इसमें रनिंग स्टाफ के आउट स्टेशन दस घंटे से अधिक होने पर आर एच क्यू की मांग, रोजा लॉबी में ट्रेन मैनेजर के लिए काउंसलिंग की सुविधा, सभी ट्रैकमैन कर्मचारियों को सीयूजी सिम दिलवाने सहित कई आवश्यक मुद्दे शामिल थे। डीआरएम ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.