रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। बरकत और रहमतों का महीना रमजान चल रहा है। इसको लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में उल्लास और उमंग का वातावरण है। मस्जिदों में नामाजियों की अधिक भीड़ उमड़ने लगी। रोजेदार भूखे, प्यासे अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। बड़े तो बड़े बच्चे भी उत्साह के साथ रोजा रखकर नमाज पढ़ रहे हैं। शहर इमाम नासिर खान ने कहा कि इस्लाम की पांच बुनियादों में रोजा भी शामिल है और इस पर अमल के लिए अल्लाह ने रमजान का महीना मुकर्रर किया है। खुद अल्लाह ने कुरान शरीफ में इस महीने का जिक्र किया है। रोजा रहने वाले की हर दुआ अल्लाह कुबूल करते हैं और रहमत व बरकत बरसाते हैं। इस माह में रोजेदार अल्लाह के नजदीक आने के लिए भूखा रहकर रोजा रखता है। बदले में अल्लाह अपने बंदे को बेहद करीब आकर अपनी रहमतों और बरकतों से नवाजता है। इसलिए हर मुसलमान को रोजा रखना फर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.