शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- रोजा, संवाददाता। रोजा मंडी के सामने दुकानें के पीछे रेलवे मैदान में गुरुवार को कीचड़ में मिले युवक के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो पाई। शिनाख्त के लिए हालांकि पुलिस ने सभी थानों आदि जगहों पर उसकी फोटो और उसका पूरा हुलिया भेजा हुआ है। गुरुवार की सुबह रोजा पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे मैदान के कीचड़ में एक युवक शव पड़ा हुआ है। शव के पास से पुलिस कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली थी, जिससे उसकी शिनाख्त हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...