शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- रोजा, संवाददाता। रोजा जंक्शन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और सड़क पर जाम लग गया। ग्राम कटिया कामू निवासी मोहम्मद फैज पुत्र आसिफ और 30 वर्षीय मसाज बाइक से शाहजहांपुर से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने जमुई गांव के पास उसने एक टेंपो को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसका अगला पहिया टूटकर अलग जा गिरा। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे फंसी बाइक और घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.