शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने शुक्रवार को लखनऊ से लेकर रोजा तक निरीक्षण किया। रेलवे द्वारा कराए जा रहे कार्याें को देखा। वहीं शाम को लगभग पांच बजकर पांच मिनट पर जीएम स्पेशल रोजा स्टेशन पहुंची। जीएम अशोक कुमार ने केबिन से उतर कर पहले स्टेशन अधीक्षक से कुछ जानकारी करते हुए उसके बाद नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद जीएम ने समस्याओं पर विचार कर उनका समाधान कराने का आश्वाशन दिया। रेलवे महाप्रबंधक के निरीक्षण में डीआरएम विनीता श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.