शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- रोजा के बल्लियां गांव निवासी सुनील ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के पास में ही उसका एक कैफे है। शनिवार की शाम उसके कैफे में एक पति पत्नी बैठे खाना खा रहे थे। तभी एक महिला के साथ कुछ महिलाएं और आदमी मैंने गेट का शीशा तोड़ते हुए अंदर गुए आए। वह मास्क लगाए हुए थे। सुनील ने बताया उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उससे मारपीट करने लगे। यहां तक उसके कैफे में बैठे पति पत्नी के साथ भी मारपीट की। उसका काफी नुकसान कर दिया। उसके बाद वह लोग उससे एक लाख रुपए की मांग करने लगे। उसने बताया उन लोगों में रेती का भी एक युवक शामिल था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...