शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- रोजा में रेलवे के जीएम आने की सूचना को लेकर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज हो गई है। रोजा में रेलवे स्टेशन पर नई टीन शेड के साथ रंग रोगन का कार्य पूर्ण कराया गया। इसी तरह महीनों से रेलवे लाइन पर पड़ी गंदगी को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने रोजा रेलवे स्टेशन पर डेरा जमाए रखा, तथा साफ सफाई कराकर चकाचक कर दिया। आज शुक्रवार को रेलवे के जीएम आने को लेकर रेलवे की ओर से प्लेटफार्म पर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी तथा आरपीएफ पुलिस ने मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। प्लेटफार्म पर पुरानी पड़ी टीन शेड को हटाकर नई टीन शेड डाल दी गई है। इसी तरह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने सभी तरह की तैयारी पूर्ण कर कर्मियों को तैनाती स्थल पर बन रहने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...