शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- रोजा। मंडी को सुंदर बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक सभी कुछ साफ सुथरा किया जा रहा है। सड़क के किनारे पेड़ों की छटाई आदि कर उन पर रंगाई पुताई की जा रही है। वहीं वर्षों पुराने धर्मकांटे को भी बदला जा रहा है। उसकी भी मरम्मत का काम किया जा रहा है। मंडी के अंदर कई जगहों पर पुलिया टूटी हुई थीं। पुलियों पर गहरे गड्ढे हो गए थे। उन गढ्ढों को भी भरकर पुलियों को सही किया जा रहा है। शौचालयों को साफ सुथरा किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद मंडी अपने अलग एक नए रंग रूप में नजर आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.