शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- ददरौल। रोजा चीनी मिल में भीषण सर्दी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था करवाई गई। गन्ना तौल कराने चीनी मिल गेट पर आए कृषकों को चीनी मिल की ओर से चाय पिलाई गई। चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के हितों का ध्यान लगातार रखा जा रहा है। किसानों के लिए विश्राम करने के लिए विश्राम कक्ष अलाव और चाय की व्यवस्था निरंतर कराई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...