दरभंगा, फरवरी 20 -- दरभंगा। पवित्र रमजान महीने के पहले रोजे पर गुरुवार को जिले में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। रोजेदारों ने पूरे दिन संयम और इबादत के साथ रोजा रखा और शाम होते ही अजान की आवाज के साथ इफ्तार कर रोजा खोला। शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने पांच वक्त की नमाज अदा की और रात में तरावीह की नमाज में भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। छोटी काजीपुरा करमगंज के इमाम एवं खानकाह समरकंदिया रहमगंज के शिक्षक हाजी मौलाना अब्दुल अल्लाम मिस्बाही ने लोगों को रमजान के पहले रोजे की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है कि उसने एक बार फिर हमें रमजान जैसा पाक महीना अता किया है। यह महीना रहमत, बरकत और निजात का महीना है, जिसमें इबादत का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है। मौलाना मिस्बाही ने कहा कि रमजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.