शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- रेल कर्मचारियों की मांग पर रोजा की बड़ी फील्ड में ओपन जिम स्थापित की जाएगी। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव अमित भगवत मिश्रा द्वारा किए गए पत्राचार के बाद रेल प्रशासन ने तीन जिम मशीनें रोजा भेज दी हैं। इन्हें जल्द ही फील्ड में उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाएगा। शाखा सचिव ने बताया कि रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए व्यायाम व बच्चों के लिए शारीरिक गतिविधियों का कोई समुचित साधन उपलब्ध नहीं था। ओपन जिम लगने से सुबह-शाम टहलने वाले बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों को नियमित व्यायाम की सुविधा मिलेगी। प्रशासन के अनुसार शुरुआत में तीन मशीनें लगाई जाएंगी, आगे आवश्यकता के अनुसार संख्या बढ़ाने का प्रयास होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.