सिद्धार्थ, मार्च 16 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के अगया चौराहे पर स्थित एक मैरेज हॉल में रोजा इफ्तार व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रम एक साथ आयोजित होने से सौहार्द की खुशबू बिखरी। कार्यक्रम आयोजक दिनेश प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि समाज में समरसता कायम रखने के लिए इस तरह का आयोजन होना चाहिए। पहले रोजा इफ्तार का कार्यक्रम हुआ। इसमें शामिल अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। साथ ही लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने का आह्वान किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य इरफान मलिक ने कहा कि किसी भी त्योहार को जब मिलजुल कर मनाया जाता है, तो खुशी दोगुनी हो जाती है। इफ्तार की समाप्ति के बाद होली मिलन समारोह के दौरान एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी गई। इस दौरान प्रमोद पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.