लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक और गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के लिए जानी जाने वाली दरगाह शाहमीना शाह में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार कार्यक्रम शाहमीना फाउंडेशन की ओर से हुआ। इफ्तार के बाद देश दुनिया की तरक्की और अमन शांति के लिए रोजदारों ने दुआएं भी मांगीं। मुख्य अतिथि विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि दरगाह शाहमीना शाह में हिंदू मुस्लिम व अन्य धर्म के लोग हमेशा से आते रहे हैं और यहां आने वालों को फैज भी हासिल होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा व सद्भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के आयोजक शाहमीना फाउंडेशन के सेक्रेटरी रूफी बाबा ने कहा कि दरगाह शाहमीना शाह मजार की यही खासियत है कि यहां सभी धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव के आते हैं और यहां होने वाले सभी कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.