मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- माहे रमजान में जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सैय्यद नासिर हसनैन काजमी के निवास पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सैयद नासिर हसनैन काजमी मेहंदी राजा के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश में अमन शांति प्यार मोहब्बत भाईचारे के लिए दुआ की गई, इसके बाद रोजा इफ्तार कार्यक्रम शुरू किया गया। रोजा अफ्तार कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिंदू-मुस्लिम शामिल हुए। बड़े दरबार में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में नासिर हसनैन काजमी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष वासी अंसारी, उस्मान एड., चौधरी तहसीन एड., मेहंदी रजा काजमी, सरदार सतविंदर बेदी, मिया मुनीर एड., शहजाद तुर्क, नफीस फरीदी, डॉक्टर चांद काजमी, अजीज अहमद, महताब आलम, हैदर खान, शहजाद कस्सार मुख्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...