हरिद्वार, फरवरी 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में रोजाना धूप की तपिश बढ़ रही है। इस कारण दिन में गर्मी का एहसास भी बढ़ रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय लोग ठंड से परेशान है। बावजूद इसके तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। गुरुवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.