सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- सुलतानपुर। जिले के तापमान में रोजाना बदलाव हो रहा है। पछुआ हवा के चलते सुबह-शाम व रात में ठंड व दिन में गर्मी पड़ने से आमजनमानस पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। रात में कपड़ा पहनने में लापरवाही करने वाले लोग ठंड की चपेट में आने से बीमार होने लगी है। इसके साथ कई फसलों पर भी बदलते मौसम का प्रभाव पड़ने का खतरा बना हुआ है। जनपद में फरवरी माह में दिन व रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। धूप निकलने से दिन में ऊंनी कपड़े पहनना मुश्किल हो जाता है, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर शुरू हो जाती है। आधी रात व सुबह के समय ठंड एकाएक बढ़ जाती है। जिसका प्रभाव आमजनमानस के साथ फसलों पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार को दिन में धूप होने से मार्च माह की तरह मौसम रहा। लेकिन शाम होते ही ठंड फिर शुरू हो गई। तापमान में उतार-चढ़ाव देखते हुए ...