नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- गिलोय के पौधे के बारे में आपने खूब सुना होगा। ये पौधा लंबी बेल की तरह होता है, जिसमें पान के शेप वाली पत्तियां लगी होती है। गिलोय को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है और इसकी कई दवाइयां भी बनती है। गिलोय, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें मैंगनीज, जिंक, कैल्शियम और कॉपर जैसे तत्व भी होते हैं। वैसे तो पत्तियां भी लोग खाते हैं और इसका पानी भी पिया जाता है लेकिन गिलोय का काढ़ा रोजाना सुबह खाली पेट पीने से शरीर कसे कई बीमारियां गायब हो जाएंगी और आप रोजाना फिट-तंदरुस्त महसूस करेंगे। चलिए बताते हैं गिलोय का काढ़ा पीने से क्या होता है और इसे कैसे पीना है।इम्यूनिटी बूस्टर जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या बनी रहती है। इम्यूनिटी शरीर को बड़ी बीमारिय...