गोड्डा, नवम्बर 18 -- महागामा, एक संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, गोड्डा एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नियोजनालय ललमटिया द्वारा महागामा ऊर्जानगर स्थित राजेन्द्र स्टेडियम में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेगड़ी रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया।मेले का विधिवत उद्घाटन कांग्रेस जिला अध्यक्ष याहया सिद्दिकी एवं जिला परिषद सदस्य नगमा आरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुल 16 निजी क्षेत्र की कंपनियां एवं 4 कौशल प्रशिक्षण केंद्र शामिल हुए। मेले में लगभग 1405 रिक्तियों के लिए बाहर की कंपनियों के साथ-साथ स्थानीय कंपनियों ने भी शिरकत किया। प्रमुख प्रतिभागी कंपनियों में ए बी इंडिया सर्विसेस आदित्यपुर,सत्येंद्र प्राइवेट आई टी आई, सरोजनी नर्सिंग कॉ...