हजारीबाग, अप्रैल 22 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। रोजबड स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर की सफाई की गई। साथ ही छात्रों ने स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण बनाए रखने के महत्व को कला और विचारों के माध्यम से व्यक्त किया। विद्यालय की चेयरमैन पिंकी सिंह ने वृक्षारोपण किया। कहा कि धरती केवल रहने की जगह नहीं, यह हमारा भविष्य है। इसका संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने छात्रों को प्लास्टिक मुक्त जीवन जीने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के छोटे-छोटे प्रयास ही कल की हरियाली और स्वच्छता की नींव रखेंगे। बच्चों ने नृत्य, नाटक और भाषणों के जरिये संदेश दिया कि यदि हम अभी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियां एक सूखी और प्रदूषित धरती विरासत में पाएंगी। मौके पर शिक्षक ओंकार मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.