गया, जनवरी 28 -- सूबे के विकास के लिए लोगों का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। आत्मनिर्भर होने के लिए रोजगार आवश्यक है। रोजगार के अवसर पैदा कर ही पलायन रोका जाएगा। उक्त बातें सूबे के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को गया जी में डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में कहीं। रेडक्रॉस सोसाइटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि दुग्ध उत्पादन में बिहार देश में छठा व मत्स्य उत्पादन से चौथे स्थान पर है। कहा किसानों के लिए कई तरह की योजनाओं चल रही हैं। तालाब खुदवाने, मछली पालन, मुर्गी व सुअर पालन आदि योजनाएं हैं। योजनाओं को धरातल पर लाने की दिशा में भी काम चल रहा है। मत्स्य क्षेत्र में बायोफ्लौक व आरएएल की करते हुए कहा कि कम पानी व भूमि से अधिक मत्स्य उतपादन संभव है। अध्यक्ष डॉ. कुमार ने समय...