कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष को मंगलवार की रात हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जिलाध्यक्ष संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। जिलाध्यक्ष को नजरबंद किए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने ऐलान किया था कि रोजगार सेवकों की समस्याओं का समाधान न होने पर बुधवार को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। विधानसभा घेराव के लिए जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा निवासी नरसिंहपुर कछुआ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रोजगार सेवक भोर में लखनऊ जाने की तैयारी में थे। शासन का निर्देश जारी होते ही जिलाध्यक्ष को रात करीब 11 बजे घर में ही सैनी कोतवाली पुलिस ने नजरबंद कर लिया। जिलाध्यक्ष को बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस पर जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.